5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: विंडीज से सीरीज हारने के बाद कप्‍तान पांड्या ने कुछ यूं दी सफाई, इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

India vs West Indies T20 Series : वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का डिसाइडर मुकाबला टीम इंडिया 8 विकेट से हार गई है। सीरीज हारने के बाद जहां भारतीय प्रशंसक निराश हैं। वहीं, कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने भी अपनी सफाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Aug 2023, 9:18 AM IST

hardik-pandya.jpg

विंडीज से सीरीज हारने के बाद कप्‍तान पांड्या ने कुछ यूं दी सफाई, इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा।

India vs West Indies T20 Series : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला अमेरिका के फ्लॉरिडा में खेला गया। भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैच हारने के बाद अगले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में शानदार वापसी की थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को 8 विकेट से ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है। यह पहली बार है, जब भारतीय टीम पांच मैचों की कोई टी20 सीरीज हारी है। सीरीज हारने के बाद जहां भारतीय प्रशंसक निराश हैं। वहीं, कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने भी अपनी सफाई दी है। आइये आपको भी बताते हैं कि पांड्या ने क्‍या कहा है?


दरअसल, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 165 रन का स्‍कोर किया था। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। उन्‍होंने 45 गेंद में 4 चौकों और 3 छक्कों की सहायता से 61 रन की पारी खेली तो तिलक वर्मा ने भी 27 रन बनाए। इसके जवाब में विंडीज के दो बल्‍लेबाज ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी नजर आए और टीम को जीत दिलाई। पूरन अपने अर्धशतक से चूके तो किंग ने 55 गेंद में 85 रन की शानदार पारी खेली।

कप्‍तान बोले- हारना भी कई बार अच्‍छा होता है

मैच के बाद हार्दिक ने सफाई देते हुए कहा कि जब मैं उतरा तो हम लय खो चुके थे और स्थिति का फायदा नहीं उठा पाए। मैं मानता हूं कि हम बेहतर बनने का प्रयास करते रहते हैं। हमें कुछ ज्यादा समझाने की आवश्‍यकता नहीं है। चीजें सही करने के लिए हमारे पास काफी वक्‍त है। हारना भी कई बार अच्छा होता है। सकारात्मक पक्ष देखें तो हमने बहुत कुछ सीखा। युवा खिलाडि़यों ने अपना कैरेक्टर दिखाया। वे आते रहे और कुछ नया करने का प्रयास करते रहे। यह प्रक्रिया का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें :क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 5 मैचों की टी20 सीरीज हारी टीम इंडिया

'कोई रॉकेट साइंस नहीं'

पांड्या ने आगे कहा क‍ि मैं परिस्थिति देखकर आमतौर पर वही चीज करना पसंद करता हूं, जो मेरे मन में आती है। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। उन्‍होंने कहा कि जब मैं देखता हूं कि एक युवा अंदर आकर हाथ ऊपर उठाता है तो मुझे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती। अंत में पांड्या सभी का धन्‍यवाद किया और कहा कि अगला टी20 वर्ल्ड कप यहीं होगा और तब नंबर्स भी बड़े होंगे।

यह भी पढ़ें : तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर को पछाड़ा तो विराट कोहली का ये खास रेकॉर्ड तोड़ने से चूके