30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कप्तान सूर्यकुमार यादव बोले- प्रसिद्ध कृष्‍णा या अक्षर पटेल नहीं… इस वजह से हारे मैच

ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीसरे टी20 में 5 विकेट से मिली हार के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाडि़यों का समर्थन किया है। उन्‍होंने इस हार के लिए अक्षर पटेल या प्रसिद्ध कृष्‍णा नहीं, बल्कि किसी और को जिम्‍मेदार बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Nov 2023, 10:00 AM IST

suryakumar_yadav.jpg

ग्लेन मैक्सवेल के तूफानी शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार वापसी की है। सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया के सामने 223 रन का बड़ा लक्ष्‍य रखा था। भारत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा, लेकिन ग्‍लेन मैक्सवेल के 48 गेंद पर नाबाद 104 रन की बदौलत ऑस्‍ट्रेलियन टीम ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की। अंतिम के दो ओवर में कंगारू टीम को 43 रन की दरकार थी। 19वें ओवर में अक्षर पटेल ने 22 रन तो 20वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 रन लुटाकर टीम की लुटिया डुबो दी। इसके बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इन्‍हें हार का जिम्‍मेदार न ठहराते हुए कुछ और ही कारण बताया है।


भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चल रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में कंगारू टीम ने शानदार वापसी की है। हालांकि अभी भी टीम इंडिया 2-1 से आगे है। अब सीरीज का चौथा मुकाबला 1 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। गुवाहाटी में मिली हार के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाडि़यों का समर्थन किया है और हार की वजह भी बताई है।

कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि हमारा प्‍लान ग्लेन मैक्सेवल को जल्दी आउट करना था। लेकिन, ओस ज्‍यादा होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार विकेट गिरने के बाद भी मुकाबले पकड़ बनाए हुए थी। ओस के चलते हमारे गेंदबाजों को काफी परेशानी हो रही थी। अक्षर पटेल को 19वां ओवर थमाने को लेकर उन्‍होंने कहा कि वह इससे पहले भी 19वां और 20वां ओवर डाल चुके हैं। वह अनुभवी हैं। इसलिए मैं उनके पास जाना चाहता था।

यह भी पढ़ें : सीएसके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, एमएस धोनी ने शुरू की आईपीएल 2024 तैयारी

सूर्यकुमार ने ऋतुराज गायकवाड़ के शतक को लेकर कहा कि उन्‍होंने शानदार पारी खेली। मेरे आउट होने पर ऋतुराज ने पारी को आगे बढ़ाया। वह एक विशेष खिलाड़ी हैं। इस मैच में हारने के बाद भी वह अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा के विश्व कीर्तिमान की बराबरी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ डाले ये 6 बड़े रिकॉर्ड