27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: चौथे टी20 के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों की मस्‍ती का वीडियो हुआ वायरल

IND vs AUS 4th T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे चल रही टीम इंडिया चौथा मुकाबला खेलने के लिए रायपुर पहुंच चुकी है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के रायपुर पहुंचने का वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी एयरपोर्ट पर एक-दूसरे से मस्‍ती करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Nov 2023, 9:13 AM IST

team_india_in_raipur.jpg

IND vs AUS 4th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैच की टी20 सीरीज के अब तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से बढ़त बना रखी है। सीरीज का चौथा मुकाबला 1 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया गुवाहाटी से रायपुर पहुंच गई है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के रायपुर पहुंचने का एक वीडियो अपने अधिकारिक एक्‍स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी एक-दूसरे मस्‍ती करते भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बता दें कि रायपुर में अभी तक सिर्फ एक अंतरराष्‍ट्रीय वनडे मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया है, जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। यह पहली बार है, जब रायपुर किसी टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है। सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम शुक्रवार एक दिसंबर को खेले जाने वाले इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी।

अभी तक हाईस्‍कोरिंग रहे हैं मुकाबले

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में अभी तक तीनों मैच हाईस्कोरिंग रहे हैं। गुवाहाटी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 223 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने अकेले अपने दम पर ऑस्‍ट्रेलिया को जिता दिया। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ ही सीरीज में शानदार वापसी की। अब देखना होगा कि रायपुर में क्‍या नतीजा आता है।


भारत की प्‍लेइंग इलेवन में हो सकते हैं दो बदलाव

रायपुर में खेले जाने वाले चौथे टी20 में भारत की प्लेइंग 11 में कई बदलाव होने की उम्‍मीद है। इस मैच से भारतीय स्क्वॉड में दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर की वापसी हो रही है। अय्यर बतौर उपकप्तान टीम से जुड़ेंगे। इसलिए उनकी प्लेइंग 11 में एंट्री तय है। वहीं, दीपक चाहर को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग