बस 12 मिंट में हासिल किया लक्ष्य
खास बात यह रही कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेक्सले सीसी ने मात्र 12 मिनट में स्कोर हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। बेक्सले सीसी ने यह मैच पूरे 10 विकेट से जीता यानी कोई विकेट गंवाए। बेकनहम क्रिकेट क्लब के 152 वर्षों के इतिहास का यह सबसे कम स्कोर है।12 रन के स्कोर पर इस टीम ने दो विकेट गंवाए और आखिकी तीन विकेट क्रमश: 15, 17 और 18 रन पर गिरे। बेकनहम सीसी के पांच बल्लेबाज़ तो खाता तक खोलने में नाकाम रहे। तीन बल्लेबाज़ों ने चार-चार रन बनाए, तो वहीं तीन बल्लेबाज़ एक-एक रन बनाकर आउट हुए और तीन रन एकस्ट्रा के तौर पर इस टीम को मिले, तब जाकर ये टीम 18 रन बना सकी।