युवराज सिंह ने इस बार टी20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में गत विजेता के पहुंचने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथी टीम पाकिस्तान को बताया है। दरअसल, आईसीसी की ओर से यूवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गयाा है, जिसमें वह कुछ सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान उनसे टूर्नामेंट की सेमीफाइनलिस्ट टीम, वर्ल्ड कप 2007 का बेस्ट मूमेंट, इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत का की प्लेयर, कौन सा खिलाड़ी 6 गेंद पर 6 छक्के लगा सकता है? जैसे सवाल पूछे गए।