7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलिए ICC के तीन नए सदस्य देशों से

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में आज 3 नए सदस्य शामिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कर दी है। इन 3 नए देशों में उज्बेकिस्तान, कंबोडिया और vote d'Ivoire है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 27 Jul 2022, 6:17 PM IST

ICC

ICC

विश्व में फुटबॉल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन अब क्रिकेट भी अपने पैर विश्व भर में पसारता जा रहा है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) यानी कि आईसीसी में 3 नए सदस्य शामिल हो गए हैं। इन 3 नए देशों में हालांकि क्रिकेट की शुरुआत काफी पहले हो चुकी थी लेकिन औपचारिक तौर पर 3 देश अब आईसीसी के सदस्य देशों में शामिल हो गए हैं। अब आईसीसी में सदस्यों देशों की संख्या 108 देशों हो गई है जबकि 96 एसोसिएट देश हैं। बता दें कि इस बात की जानकारी आईसीसी ने एक पोस्ट शेयर कर ट्विटर पर दी है। इन 3 नए देशों में उज्बेकिस्तान, कंबोडिया और Cote d'Ivoire है।

1) Uzbekistan

सदस्य देशों में शामिल होने वाला पहला देश उज़्बेकिस्तान है। बता दें कि पहले यह सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था लेकिन 1991 में सोवियत रूस के विघटन होने के बाद इसका निर्माण हुआ था। बता दें कि उज़्बेकिस्तान से पहले तजाकिस्तान भी आईसीसी के सदस्य देशों में शामिल हो चुका था। गौरतलब है कि उज्बेकिस्तान में 2019 में क्रिकेट फेडरेशन की स्थापना हो गई थी जिसके अध्यक्ष अजीज मिहिलेव भारत को अपना आदर्श मानते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे, जानिए कब और कहां देखे सकते हैं लाइव मैच

2) Cambodia

साउथ एशिया का एक और देश कंबोडिया आईसीसी का सदस्य देश अब बन चुका है। हालांकि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ कंबोडिया (CAC) की स्थापना 2011 में हो चुकी थी और कंबोडिया 2012 से एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) का भी सदस्य है लेकिन साल 2022 में वह आईसीसी का भी सदस्य देश बन गया है।

यह भी पढ़ें : 2022 के 5 सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीयों का दबदबा

3) Cote d'Ivoire

साउथ अफ्रीका का पश्चिमी देश Cote d'Ivoire आईसीसी का सदस्य देश बन चुका है। इससे पहले पश्चिमी अफ्रीका के रवांडा, माली और कैमरन भी आईसीसी के सदस्य देश बन चुके हैं। अब इसी कड़ी में Cote d'Ivoire भी शामिल हो चुका है। बता दें कि इससे पहले अफ्रीका के केन्या, बरमूडा, युगांडा और नाइजीरिया देश की टीम भी ICC वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कर चुकी हैं।