
वीरेंद्र सहवाग समेत ये 3 क्रिकेटर आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल।
भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सहित तीन पूर्व क्रिकेटर्स को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। सहवाग के साथ ही भारत की पूर्व महिला खिलाड़ी डायना इडुल्जी और श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी अरविंद डिसिल्वा को आईसीसी ने इस सम्मान से नवाजा है। बता दें कि भारत के कई अन्य क्रिकेटर को पहले से ही आईसीसी हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं।
आईसीसी ने आज सोमवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम की लिस्ट में शामिल किए गए 3 क्रिकेटर्स के नामों का ऐलान किया है। जिनमें सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर डायना एडुल्जी और श्रीलंका के क्रिकेटर अरविंद डिसिल्वा का नाम शामिल हैं। आईसीसी के नियमानुसार, संन्यास लेने के सात साल बाद किसी पूर्व खिलाड़ी को ये सम्मान दिया जाता है। इसलिए वीरेंद्र सहवाग का नाम देरी से शामिल किया गया है।
डायन इडुल्जी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर
भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर डायना इडुल्जी की बात करें तो वह देश के लिए 54 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। इस सम्मान को पाने वाली डायना भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं। इससे पहले यह सम्मान भारत के सात क्रिकेटरों को मिल चुका है और सभी पुरुष क्रिकेटर हैं। इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग 8वें और डायना इडुल्जी 9वीं क्रिकेटर हैं।
अब तक इनको मिल चुका है ये सम्मान
आईसीसी हॉल ऑफ फेम 2009 में बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर को मिला था। इसके बाद 2010 में कपिल देव, 2015 में अनिल कुंबले, 2018 में राहुल द्रविड़, 2019 में सचिन तेंदुलकर और 2021 में वीनू मांकड को मिला था। अब वीरेंद्र सहवाग और डायना इडुल्जी भी दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। ऑल टाइम हॉल ऑफ फेम से सम्मानित सर्वाधिक खिलाड़ी 29 ऑस्ट्रेलिया के हैं।
Published on:
13 Nov 2023, 3:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.