30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की जीत की भविष्यवाणी करने पर टिम पेन ने न्यूजीलैंड से माफी मांगी

टिम पेन ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल से पहले भारत की आसान जीत की भविष्यवाणी की थी, लेकिन न्यूजीलैंड टीम के विजेता बनने के बाद उन्होंने कीवी टीम से माफी मांगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 26 Jun 2021, 5:14 PM IST

tim_paine.jpg

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन (tim paine) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल से पहले भारत की आसान जीत की भविष्यवाणी की थी, लेकिन न्यूजीलैंड टीम (New Zealand Team) के विजेता बनने के बाद उन्होंने कीवी टीम से माफी मांगी है। न्यूजीलैंड को डब्ल्यूटीसी विजेता बनने पर करीब 12 करोड़ रुपए के साथ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप मेस मिला है। 36 वर्षीय पेन ने खिताबी मुकाबले से पहले कहा था कि भारतीय टीम (Indian Cricket Team) इस मैच को आसानी से जीत जाएगी।

यह भी पढ़ें:—श्रीलंका दौरे से पहले फुटबॉल गेम में एक-दूसरे भिड़े धवन और भुवनेश्वर, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

न्यूजीलैंड ने बेहतर खेल दिखाया
पेन ने कहा, ‘हम सभी कई बार गलत साबित होते हैं। मैं कीवी प्रशंसकों के निशाने पर आया था इसलिए मैंने सोचा कि ऑन एयर जाकर विनम्रता से पेश आऊंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जिस तरह वे खेलते हैं, यह देखना हमेशा अच्छा लगता है। मैं तासमानिया से आता हूं जो छोटे संसाधन वाला राज्य है, इसएिल कीवी टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैसा प्रदर्शन करती है मैं उसका सम्मान करता हूं।’

यह भी पढ़ें:—दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आंद्रे रसेल की टीम में वापसी

काइल जैमीसन की सराहना की
पेन ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन की सराहना की जिन्होंने दूसरी पारी में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को आउट कर भारत पर दबाव बनाया था। पेन ने कहा, ‘केन विलियम्सन की कप्तान में इन्होंने हमारे खिलाफ पिछली बार अच्छा प्रदर्शन किया था। इन्होंने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जैमीसन को लिया जिन्होंने पांचवें और छठे दिन शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा कीवी टीम के पास डेवोन कॉनवे जैसा सलामी बल्लेबाज था।’