2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टॉप 5 टीमें, जिन्होंने T-20 में हासिल की 10 विकेट से जीत

T-20 क्रिकेट की शुरुआत साल 2005 में हुई थी, जब से लेकर अब तक बहुत से टी ट्वेंटी मैच खेले जा चुके हैं लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी पांच टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं इन्हें T20 क्रिकेट में 10 विकेट से जीत हासिल की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 26 Apr 2022, 6:32 PM IST

629.jpg

टॉप 5 टीमें, जिन्होंने T-20 में हासिल की 10 विकेट से जीत

वैसे तो क्रिकेट की शुरुआत टेस्ट फॉर्मेट में हुई थी लेकिन उसके बाद जैसे-जैसे समय बदलता है क्या वैसे-वैसे क्रिकेट में भी परिवर्तन आता गया। समय के साथ वनडे, T-20 और अब तो T-10 जैसी लीग में देखने को मिल जाती हैं। पर T20 क्रिकेट का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है, साल 2005 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T-20 मैच हुआ था। इसके बाद साल 2007 में पहला T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला गया जैसा कि आप सभी जानते हैं पहला T20 वर्ल्ड कप भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।

वैसे जब से टी-20 क्रिकेट की शुरुआत हुई है, तब से क्रिकेट खेलने का अंदाज ही बदल गया है। T-20 क्रिकेट की शुरुआत साल 2005 में हुई थी, जब से लेकर अब तक बहुत से टी ट्वेंटी मैच खेले जा चुके हैं लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी पांच टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं इन्हें T20 क्रिकेट में 10 विकेट से जीत हासिल की है।

1) साउथ अफ्रीका (South Africa)

टी ट्वेंटी में सबसे पहले यह कारनामा साउथ अफ्रीका की टीम ने किया था। फरवरी 2007 में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच एक T20 मैच खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 129 रन बनाए थे। जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम ने मात्र 11.3 ओवर में ही बिना कोई विकेट गवाएं यह मुकाबला जीत लिया था।

2) ऑस्ट्रेलिया (Australia)

गौरतलब है कि सितंबर 2017 में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी-20 विश्व कप के दौरान एक मैच खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 19.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

3) न्यूजीलैंड (New zealand)

फरवरी 2010 में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 17.3 ओवर में 78 रन बनाकर आल आउट हो गई थी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने बिना विकेट गवाएं 8.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। न्यूजीलैंड ने इस मैच को 10 विकेट से जीता।

4) इंग्लैंड (England)

2011 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच T20 मैच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए थे, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने बिना कोई विकेट गवाए, इस छोटे से लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हरा दिया।

5) ऑस्ट्रिया (Austria)

इस रिकॉर्ड में आप ऑस्ट्रीया का नाम सुनकर जरूर चौक गए होंगे, लेकिन आपको बता दें अगस्त 2019 में ऑस्ट्रिया और तुर्की के बीच खेले गए टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तुर्की की टीम 8.5 ओवर में 32 रन आल आउट हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रिया ने बिना कोई विकेट खोए 33 रन बना लिए थे और तुर्की को 10 विकेट से हराया था। यह दोनों ही टीमें आईसीसी की एसोसिएट टीमें हैं।

यह भी पढ़े - 'वो तुम्हें गाली दें तो तुम पलटकर 3 देना', जानें कब और किसके लिए रवि शास्त्री ने ऐसा कहा