30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 2 खिलाड़ी, रोहित शर्मा बने एशिया के बादशाह

रोहित शर्मा इस समय टी-20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। एशिया कप में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी भी रोहित शर्मा बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी को पछाड़कर करियर में ये बड़ा मुकाम हासिल किया है।
2 min read
Google source verification
Asia Cup 2022

Asia Cup 2022

एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित ने 21 रन बनाए। हालांकि उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। टी-20 इंटरनेशनल में वो 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है। इसके अलावा एशिया कप के इतिहास में भी बड़ा रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया है। एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी अब रोहित शर्मा बन गए है। हांगकांग के खिलाफ मैदान में उतरते ही रोहित शर्मा ने ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। वैसे भी वनडे और टी-20 में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड बहुत ही बेहतरीन है। आपको सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दो खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

1) रोहित शर्मा

इस लिस्ट में सबसे टॉप पर अब रोहित शर्मा आ गए है। रोहित शर्मा अभी तक एशिया कप में 29 मुकाबले खेल चुके हैं। सबसे बड़ी बात ये हैं कि उनका ये आंकड़ा और भी आगे जाएगा। मौजूदा दौर का कोई भी खिलाड़ी उनके आसपास नहीं है। एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी रोहित शर्मा का नाम आता है। इसके अलावा सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी वो शामिल है।

यह भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जो पूरे Asia Cup 2022 में बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं



2) महेला जयवर्धने


जयवर्धने श्रीलंका के महान क्रिकेटर रहे हैं। एशिया कप में जयवर्धने ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जो आजतक नहीं टूट पाए है। खैर जयवर्धने ने एशिया कप में 28 मुकाबले खेले हैं। ये रिकॉर्ड उनका जरूर टूट गया है। अब रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए है। एशिया कप में जयवर्धने ने कई ऐतिहासिक पारियां भी खेली है। अपने दम पर उन्होंने श्रीलंका को कई मुकाबले जीताए हैं।

यह भी पढ़ें- T-20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा