28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 भारतीय खिलाड़ी जो पूरे Asia Cup 2022 में बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं

एशिया कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अच्छी शुरूआत की है। टीम में मौजूद कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें पूरे टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका शायद नहीं मिलेगा। आइए आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 31 Aug 2022, 7:47 PM IST

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022

एशिया कप 2022 में भारत के दो मुकाबले हो गए है। प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। पाकिस्तान के खिलाफ जो प्लेइंग इलेवन थी वो ही हांगकांग के खिलाफ भी है। बस हार्दिक पांड्या को आराम देकर ऋषभ पंत को खिलाया गया है। रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट को देखकर लग रहा है कि ये ही प्लेइंग इलेवन इस एशिया कप में खेलेगी। हांगकांग के बाद भी टीम इंडिया को बड़े मुकाबले खेलने हैं। खैर 15 सदस्यीय टीम एशिया कप 2022 में भारत की गई है। सीनियर खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ी भी इसमें शामिल है। टीम इंडिया के तीन प्लेयर ऐसे भी है जो शायद पूरे एशिया कप में बेंच पर बैठे हुए नजर आ सकते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

1) रवि बिश्नोई

बिश्नोई युवा स्पिनर हैं। उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। एशिया कप में बिश्नोई के अलावा स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और अश्विन मौजूद हैं। इन तीनों के होने के बाद तो ऐसा ही लगता है कि बिश्नोई को मौका पूरे एशिया कप में नहीं मिलेगा। प्लेइंग इलेवन में इस समय बिश्नोई बिल्कुल भी फिट नहीं बैठ रहे हैं। अगर किसी को इंजरी आ गई तब उन्हें जरूर मौका मिल सकता है।



2) दीपक हुडा


सभी की मांग है कि प्लेइंग इलेवन में हुडा को जगह मिलनी चाहिए। अभी तक टीम इंडिया के लिए उन्होंने 9 टी-20 मैच खेले हैं। अभी भी प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नहीं बन रही है। टीम में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद है। रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर है। इस लिहाज से देखा जाए तो हुडा की जगह बिल्कुल भी नहीं बन रही है। वैसे हुडा अभी तक जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें- ICC T20I रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने लगाई बड़ी छलांग



3) रविचंद्रन अश्विन


अश्विन वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं। टी-20 में अभी उन्हें मौका मिल रहा है लेकिन वो असरदार साबित नहीं हुए है। अश्विन से पहले अब टी-20 में युजवेंद्र चहल को पूछा जाता है। चहल अच्छी गेंदबाजी भी कर रहे हैं। टीम में रवींद्र जडेजा भी मौजूद है। जो बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी शानदार करते हैं। ऐसे में लग रहा है कि अश्विन को प्लेइंग इलेवन में पूरे एशिया कप में जगह नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: स्लो ओवर रेट के लिए भारत-पाकिस्तान के ऊपर लगा मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना