31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

U19 वर्ल्ड कप में 1988 से लेकर अब तक किसने-कितने खिताब जीते? देखें पूरी लिस्‍ट

U19 World Cup History: U19 वर्ल्ड कप का पहला सीजन 1988 में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले सीजन में पाकिस्तान को हराकर पहला टाइटल अपने नाम किया था। 2022 तक खेले गए कुल 14 सीजन में भारत 5 खिताब के साथ टॉप पर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Feb 2024, 12:31 PM IST

u19_world_cup.jpg

U19 World Cup History: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज रविवार 11 फरवरी को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। 2022 तक खेले गए कुल 14 सीजन में भारत 5 खिताब के साथ टॉप पर है। आज कप्तान उदय सहारन की अगुवाई में टीम इंडिया खिताबी सिक्‍स लगाने के इरादे से उतरेगी तो वहीं ऑस्‍ट्रेलिया की टीम चौथा खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। U19 वर्ल्ड कप का पहला सीजन 1988 में खेला गया था। तब मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर पहला टाइटल अपने नाम किया था। आइये जानते हैं अंडर19 वर्ल्‍ड कप कब-कब खेले गए और कौन से देशों ने जीते?


अंडर-19 वर्ल्ड कप का सफर 1988 से शुरू हुआ था, 2024 में 15वां सीजन खेला जा रहा है, जो अपने आखिरी पड़ाव पर है। अब तक खेले गए 14 टूर्नामेंट में भारत 5 ट्रॉफी के साथ नंबर वन पर कायम है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है और पाकिस्‍तान की टीम दो खिताब के साथ तीसरे पायदान पर है। आइए एक नजर डालते हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली टीमों पर।

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले देश

1988: ऑस्ट्रेलिया

1998: इंग्लैंड

2000: भारत

2002: ऑस्ट्रेलिया

2004: पाकिस्तान

2006: पाकिस्तान

2008: भारत

2010: ऑस्ट्रेलिया

2012: भारत

2014: दक्षिण अफ्रीका

2016: वेस्ट इंडीज

2018: भारत

2020: बांग्लादेश

2022: भारत

यह भी पढ़ें : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज, जानें कब-कहां देखें बिलकुल फ्री