30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूएई के इस बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेलकर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 31 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sachin Tendulkar World Record broken : यूएई के युवा खिलाड़ी अयान अफजल खान सचिन तेंदुलकर का 31 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। अयान ने शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ डेब्यू मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। अयान ने न सिर्फ बल्ले से कमाल किया है, बल्कि गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Nov 2022, 1:18 PM IST

uae-batsman-ayan-afzal-khan-broke-sachin-tendulkar-31-year-old-world-record.jpg

यूएई के इस बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेलकर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 31 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Sachin Tendulkar World Record broken by Ayan Afzal Khan : यूएई के युवा बल्लेबाज अयान अफजल खान सचिन तेंदुलकर का 31 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। अयान अफजल ने शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ डेब्यू मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। ऑलराउंडर अयान ने न सिर्फ बल्ले से कमाल किया है, बल्कि गेंदबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अयान ने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि इस मैच में यूएई की टीम नेपाल से हार गई, लेकिन अयान ने विश्व कीर्तिमान कायम कर दिया है।

दरअसल, नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच में यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। यूएई ने 9 विकेट खोकर कुल 176 रन बनाए, जिसमें 54 रन की पारी खेलने वाले अयान अफजल खान टॉप स्कोरर रहे। इसके जवाब में नेपाल की टीम की ओर से आसिफ शेख ने नाबाद 88 रन और ज्ञानेंद्र मल्ला 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए लक्ष्य 40.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में भी अयान ने 10 ओवरों में महज 27 रन देकर 1 विकेट झटका। इस सीरीज के पहले वनडे में अयान ने 14 रन देकर 4 विकेट झटके थे, जो कि उनका डेब्यू मैच था।

सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद आमिर के रिकॉर्ड टूटे

अयान अफजल खान वनडे में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले और एक मैच में 4 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 17 साल 3 दिन की उम्र में यह कीर्तिमान रचा है। जबकि इससे पहले सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन तेंदुलकर ने 18 साल 181 दिन की उम्र यह रिकॉर्ड कायम किया था। वहीं गेंदबाजी में यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर के नाम था, जिन्होंने 17 साल 210 दिन की उम्र में यह कमाल किया था।

सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

- अयान अफजल खान (2022) 17 साल 3 दिन

- मोहम्मद आमिर (2009) 17 साल 210 दिन

- राशिद खान (2016) 17 साल 301 दिन

- सचिन तेंदुलकर (1991) 18 साल 181 दिन

- आफताब अहमद (2004) 19 साल 46 दिन