IPL 2022 में सबसे तेज गेंद फेंकने भारतीय युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने सुर्खियां बटोरी थी। एक समय तक वह आईपीएल में सबसे तेज गेंद (157 Kmph) फेंकने वाले गेंदबाज थे लेकिन आईपीएल के फाइनल मैच में Lockie Ferguson ने उनसे तेज गेंद (157.3 Kmph) फेंक कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के चलते उन्हें राष्ट्रीय टीम में भी मौका मिला, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उनका चयन हुआ लेकिन वह मैच खेलने में नाकाम रहे और अब आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में वह डेब्यू कर सकते हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर (dilip vengsarkar) ने मांग की है कि उमरान मालिक को T20 वर्ल्ड कप की 15 सदस्य टीम में शामिल किया जाना चाहिए