Independence Day 2022 Rohit Sharma: भारत में क्रिकेट का खुमार किस हद तक है यह तो आप जानते ही हैं। भारत में क्रिकेट को एक त्यौहार के सामान समझा जाता है और क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को भगवान के समान उदाहरण के तौर पर सचिन तेंदुलकर। एक तरफ सचिन तेंदुलकर हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन रोहित शर्मा कुछ ना कुछ पोस्ट फैंस के लिए करते रहते हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा को किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं समझा जाता। रोहित की एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी कर सकते हैं। एक ऐसा ही मामला हमें देखने को मिला जब स्वतंत्रता दिवस के पर हजारों की तादाद में भीड़ रोहित शर्मा की झलक देखने के लिए बेकाबू हो गई