
Unmukt chand play against india in T-twenty world cup 2024
T-20 World Cup 2024 : भारतीय मूल के क्रिकेटर उन्मुक्त चंद ने सोमवार को घोषणा की है कि यूएसए की टीम 2024 टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर गई है। आपको बता दें कि उन्मुक्त चंद ने अगस्त 2021 में भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट में करियर बनाने के लिए अमेरिका का रुख किया था और अब जबकि अमेरिका 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर गई है। तो यह पूर्व विश्व कप विजेता भारतीय खिलाड़ी भारत के खिलाफ ही खेलते हुए नजर आ सकता है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की है। साथ ही आपको बता दें 2024 टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप के मेजबानी वेस्टइंडीज के अलावा अमेरिका को भी मिली है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
उन्मुक्त चंद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को अपडेट करते हुए लिखा "बड़ी खबर आज आईसीसी ने कंफर्म कर दिया टीम यूएसए T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर गई है और वेस्टइंडीज के साथ उसे सह मेजबानी करने का मौका मिला है।" इसके अलावा उन्मुक्त चंद ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के कैप्शन में लिखते हुए एक सिंपल बैट और बॉल की इमोजी शेयर की है।
देखें सोशल मीडिया फ़ोटो
भारत को 2012 में जिताया था अंडर 19 वर्ल्ड कप
अमेरिका के लिए क्रिकेट खेलने से पहले उन्मुक्त भारत के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे आपको बता दें अगस्त 2021 में घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले उन्मुक्त चंद ने भारत को 2012 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताया था, साथ ही 67 फर्स्ट क्लास मैच और 77 टी20 मैच दिल्ली के लिए खेलने के बाद भी उन्हें भारत सीनियर टीम में जगह नही मिली। इस बात से हताश होकर क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्होंने अमेरिका का रुख किया और 2024 टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़े - IPL 2022 Match 22 RCB vs CSK : क्या चौथी हार से बच पाएगी चेन्नई या होगी बैंगलोर से कांटे की टक्कर...
Updated on:
12 Apr 2022, 11:54 AM IST
Published on:
12 Apr 2022, 11:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.