2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022 Match 22 RCB vs CSK : क्या पांचवी हार से बच पाएगी चेन्नई या होगी बैंगलोर से कांटे की टक्कर…

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 का 22 वां खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के बीच डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकैडमी, मुंबई में होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 12 Apr 2022, 5:44 PM IST

IPL 2022 Chennai superkings and Royal challengers banglore

IPL 2022 Chennai superkings and Royal challengers banglore


IPL 2022 Match 22 RCB vs CSK : आईपीएल 2022 का 22 वां मुकाबला आईपीएल की 2 दो बड़ी टीमों चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी में होगा। इस मैच में चेन्नई को जहां अपनी पहली जीत की तलाश होगी तो वही बैंगलोर भी अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराना चाहिए। आपको जानकर हैरानी होगी चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, इस आईपीएल में अपने लगातार चार मुकाबले हार चुकी है। साथ ही अभी तक चेन्नई का खाता भी नहीं खुला है और वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी के दसवें स्थान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ 6 अंक लिए चौथे नंबर पर मौजूद है।

चेन्नई को होगी पहली जीत की तलाश

अपने पिछले सारे मैच भूलकर चेन्नई की टीम बैंगलोर के खिलाफ एक नई शुरुआत करना चाहेगी। आपको बता दें आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 9 बार फाइनल में जगह बना चुकी है और 4 बार खिताब अपने नाम किया है, लेकिन साल 2022 में टीम अब तक अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने में सफल नहीं हो पाई है। बैंगलोर के खिलाफ मैच में वापसी कर चेन्नई 2 अंक जरूर जीतना चाहेगी।

जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी बैंगलोर

अब तक टूर्नामेंट में बैंगलोर की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक अपने खेले गए चार मैचों में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है और एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 6 अंकों के साथ बैंगलोर की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा पिछले मुकाबले में बैंगलोर ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था। बैंगलोर अपने इस प्रदर्शन को जरूर दोहराना चाहेगी। इस मैच में हमें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आएंगे। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच हमें कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं।

ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स

रोबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा (कप्तान) महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर) ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश तिक्षणा और मुकेश चौधरी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

फाफ डू प्लेसिस (कप्तान) अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, डेविड विली, वानिंदू हसारंगा, हर्षल पटेल आकाशदीप और मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़े - आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज...