इस टूर्नामेट में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए ICC महिला U-19 टी-20 विश्व कप खिताब का बचाव किया। भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट, मलेशिया को 10 विकेट, श्रीलंका को 60 रन, बांग्लादेश को 8 विकेट, स्कॉटलैंड को 150 रन से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया।