
Velocity vs supernovas
Velocity vs Supernovas: वूमेन T20 चैलेंज 2022 में आज हुए मुकाबले में वेलोसिटी (Velocity) ने सुपरनोवास (Supernovas) को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवास ने 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलोसिटी ने 10 गेंद शेष रहते हुए, इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
शानदार गेंदबाजी के दम पर जीती Velocity -
इस मैच में वेलोसिटी की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की गई। हालांकि टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपरनोवास की शुरुआत सही नहीं रही, पहले ही ओवर में प्रिया पुनिया 4 रन बनाकर आउट हो गई। इसके देन्द्रा दोतीन भी 6 रन बनाकर आउट हो गई। वही सुपरनोवास को हरलीन देओल से उम्मीद थी लेकिन वह मात्र 7 रनों का योगदान ही दे सकीं। लेकिन इसके बाद चौथे विकेट के लिए तानिया भाटिया और हरमनप्रीत कौर ने 82 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। हालांकि तानिया भाटिया दुर्भाग्यपूर्ण 36 रनों पर रनआउट हो गई। इस मैच में सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली, उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 3 सिक्स लगाए।
सुपरनोवास से मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेलोसिटी ने दूसरे ही ओवर में नथकन चन्थम का विकेट गंवा दिया। पूजा वस्त्रकार ने उन्हें 1 रनों पर हरमनप्रीत के हाथों कैच आउट कराया। लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए शेफाली वर्मा और यष्टिका भाटिया के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। शेफाली वर्मा (51) ने इस मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। जबकि यष्टिका भाटिया 17 रन ही बना पाई। लेकिन अंत में लॉरा वॉल्वार्ट 51 और दीप्ति शर्मा 24 रनों की नाबाद पारी की बदौलत वेलोसिटी इस मैच को 7 विकेट से जीतने में कामयाब रही।
ये भी पढ़ें - IPL 2022 GT vs RR: आज गुजरात के खिलाफ 1 विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल रच देंगे इतिहास, ये खास रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम
Updated on:
24 May 2022, 7:24 PM IST
Published on:
24 May 2022, 7:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.