IPL 2022: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) आईपीएल 2022 (IPL 202) में धमाल मचा रहे हैं। इस सीजन वह कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं और कई मौकों पर अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों के पसीने छुटा दिए। इस सीजन वह राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और पर्पल कैप की रेस में पहले नंबर पर बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, चहल ने अब तक खेले गए 14 मैचों में 26 विकेट लिए हैं। लेकिन आपको बता दें कि आज गुजरात के खिलाफ वह 1 विकेट लेकर एक अनोखा इतिहास अपने नाम दर्ज करा लेंगे