27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vijay Hazare Trophy : उत्तराखंड, नागालैंड और पुडुचेरी की शानदार जीत, फबीद अहमद ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में मंगलवार को उत्तराखंड, नागालैंड और पुडुचेरी की टीम ने शानदार जीत हासिल की है। आज फबीद अहमद ने अपनी गेंदबाजी से बड़ा रिकॉर्ड बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Oct 2018, 6:55 PM IST

vijay hazare

Vijay Hazare Trophy : उत्तराखंड, नागालैंड और पुडुचेरी की शानदार जीत, फबीद अहमद ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में मंगलवार को उत्तराखंड, नागालैंड और पुडुचेरी की टीम ने शानदार जीत हासिल की है। उत्तराखंड की ओर से कर्णवीर ने तूफानी शतक लगाया। तो पुडुचेरी की फबीर अहमद ने लिस्ट ए क्रिकेट की सबसे घातक गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया। उत्तराखंड ने प्लेट डिविजन के राउंड-9 मैच में मंगलवार को मिजोरम को एकतरफा अंदाज में 152 रनों से हरा दिया। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 321 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में मिजोरम की टीम 48.4 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। मिजोरम के लिए सिनान अब्दुल कादिर ने नाबाद 73 रन बनाए।

कर्णवीर की तूफानी बल्लेबाजी-

उत्तराखंड की ओर से वैभव भट्ट ने तीन, मयंक मिश्रा और दीपक धपोला ने दो-दो जबकि सन्नी राणा, रंगाराजन और कप्तान रजत भाटिया ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले, उत्तराखंड ने 50 ओवर में 321 रन का मजबूत स्कोर बनाया। कर्णवीर ने 86 गेंदों पर 14 चौके और चार छक्के लगाए। सौरभ रावत ने 61 और मयंक मिश्रा ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया। मिजोरम की तरफ से तरुवर कोहली को छह सफलता मिली।

नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश को दी मात-

प्लेट डिविजन के राउंड-9 के एक अन्य मैच में नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश को छह विकेट से शिकस्त दी। अरुणाचल ने क्षितिज शर्मा (109) और अखिलेश साहनी (नाबाद 102) के शतकों की मदद से चार विकेट पर 271 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। मिजोरम ने अरुणाचल के इस लक्ष्य को 44 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मिजोरम के लिए केबी पवन ने 112 और हकोईती झिमोमी ने नाबाद 72 रन बनाए। अरुणाचल की ओर से संदीप ठाकुर ने तीन और क्षितिज शर्मा ने एक विकेट झटके। अरुणाचल के लिए क्षितिज ने 129 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के जबकि साहनी ने 97 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के लगाए। समर्थ सेठ ने 32 रन का योगदान दिया।

पुडुचेरी ने सिक्किम को हराया-

इसी वर्ग के तीसरे मैच में पुडुचेरी ने सिक्किम को नौ विकेट से हरा दिया। पुडुचेरी ने पहले गेंदबाजी करते हुए सिक्किम को 43.2 ओवर में 89 रन पर समेट दिया। पुड्डुचेरी की तरफ से फबीद अहमद ने पांच, नारायणन ने तीन और अभिषेक नायर तथा डी रोहित ने एक-एक विकेट लिए। पुडुचेरी की टीम ने सिक्किम से मिले लक्ष्य को 15.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के लिए नारायणन ने नाबाद 35 और कप्तान डी रोहित ने नाबाद 38 रन बनाए।

फबीद अहमद का बड़ा रिकॉर्ड -

पुडुचेरी और असम के बीच खेले गए इस मैच में फबीद अहमद नामक गेंदबाज ने भारतीय लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे घातक गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भी बनाया। फबीद ने 9.2 ओवर की गेंदबाजी के दौरान मात्र 8 रन खर्च करते हुए पांच बल्लेबाजों को आउट किया। अपने कोटे में फबीद ने दो ओवर मेडल भी फेंके। इससे पहले यह रिकॉर्ड बिहार के अविनाश कुमार के नाम पर था। अविनाश ने नौ ओवर की गेंदबाजी में मात्र 8 रन खर्च करते हुए पांच विकेट चटकाए थे। अविनाश ने ये कारनामा 1999 में किया था।