गुजरात ने बंगाल की मात-
ग्रुप-सी के दूसरे मैच में गुजरात ने बंगाल को 41 रन से हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 214 रन का स्कोर बनाया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम के लिए प्रियांक पांचाल ने 50, रुजुल भट्ट ने 38 और कप्तान पार्थिव पटेल ने 37 रन बनाए। गुजरात से मिले 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की टीम 44.2 ओवर में 173 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए सुदीप चटर्जी ने 36 और कप्तान मनोज तिवारी ने 34 रन बनाए। गुजरात की ओर से रश कलारिया ने तीन और करण पटेल, हार्दिक पटेल तथा रुजुल भट्ट ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के बावजूद गुजरात क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाने से चूक गईं और वह ग्रुप में तीसरे नंबर पर रही।