कोहली के शानदार अर्धशतक के बावजूत हारा बेंगलोर
कोहली अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूत विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हार से नहीं बचा पाए। शुक्रवार को खेले गए इस मैच में मुंबई ने अपने घर वानखड़े स्टेडियम में खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 46 रनों से हराकर पिछले तीन मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिल को तोड़ा दिया। उसकी इस जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा (94), इविन लुइस (65) और गेंदबाज क्रूणाल पांड्या रहे।