28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 साल बाद विराट कोहली ने की गेंदबाजी, 101 मैचों में ऐसा है उनका रिकॉर्ड

IND vs HGK: हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ विराट कोहली ने 6 साल बाद गेंदबाजी की। कोहली ने अपने इस ओवर में मात्र 6 रन दिये। इसके अलावा कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंद पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन सिक्स और 1 चौका लगाया। इसी के साथ कोहली ने अपने टी20 करियर का 31वां अर्धशतक पूरा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 1 Sep 2022, 12:18 PM IST

virat_bowl.jpg

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ विराट कोहली ने 6 साल बाद गेंदबाजी की।

Asia Cup 2022 Virat kohli Bowling: एशिया कप 2022 का चौथा मुक़ाबला भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। लंबे समय से बाद इस मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली अच्छे फॉर्म में नज़र आए। कोहली ने न सिर्फ बल्ले से रन बनाए। बल्कि इस मैच में 6 साल के बाद गेंदबाजी भी की। फैन्स उन्हें ऐसा करता देख खुशी से झूम उठे, सोशल मीडिया पर कोहली की गेंदबाजी को देखकर फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं।

कोहली ने इस मैच में 6 साल के बाद गेंदबाजी की। पिछली बार 2016 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुक़ाबले में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी की थी। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्‍होंने 1.4 ओवर डालकर 15 रन लुटा दिए थे। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ कोहली ने एक ओवर फेंका और मात्र 6 रन दिये। इस मैच में टीम के मुख्य गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने 11 से भी ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाये हैं। ऐसे में कोहली का यह स्पेल काफी अच्छा था।

यह भी पढ़ें- धीमी बल्लेबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर केएल राहुल हुए ट्रोल, फैंस ने शेयर किए मजेदार मींस

2016 से पहले कोहली ने 2013 में राजकोट में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दो ओवर डाले थे। 101 अंतरराष्‍ट्रीय टी20 मैचों में कोहली ने 13 बार गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 4 विकेट भी झटके हैं। कोहली ने केविन पीटरसन और मोहम्मद हफीज जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

मैच के बाद कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ इंटरव्यू में कहा, 'टीम में किसी को भी मेरी गेंदबाजी पर विश्वास नहीं है लेकिन मुझे विश्वास है। पीठ में समस्या होने के चलते लंबे समय से मैंने गेंदबाजी नहीं की।' बता दें उस मैच में भारत ने पहले बल्ले से और ओहिर गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सुपर 4 में जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप और भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, डेविड वॉर्नर को नहीं मिली जगह

इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉन्ग कॉन्ग को 193 रनों का लक्ष्य दिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव की 26 गेंद में 68 रन की आक्रामक पारी खेली। उनके अलावा विराट कोहली ने नाबाद 59 रन जड़े। लंबे समय के बाद कोहली के बल्ले से रन निकले। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉन्ग कॉन्ग की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। हॉन्ग कॉन्ग के लिए बाबर हयात ने 41 और किंचित शाह ने 30 रन की पारी खेली।