24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: ‘फर्क नहीं पड़ता कौन क्या कहता है…’ शतक जड़ने के बाद बोले विराट कोहली

कोहली ने 63 गेंद पर 4 सिक्स और 12 चौकों की मदद से 100 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.75 का रहा। यह उनका आईपीएल 2023 का पहला और उनके आईपीएल करियर का छठा शतक था। इस तरह उन्होंने क्रिस गेल के आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की।
3 min read
Google source verification
virat.png

Virat Kohli Indian premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 65वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। हैदराबाद के रजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया।

कोहली ने 63 गेंद पर 4 सिक्स और 12 चौकों की मदद से 100 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.75 का रहा। यह उनका आईपीएल 2023 का पहला और उनके आईपीएल करियर का छठा शतक था। इस तरह उन्होंने क्रिस गेल के आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। साथ ही वह इस लीग में छह शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बन गए। मैच के बाद कोहली ने बात करते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

कोहली ने कहा, 'मैं कभी भी पीछे के नंबरों को नहीं देखता। मैंने खुद को पहले से ही इतना तनाव में डाल रखा है। साथी खिलाड़ियों को मैं बता रहा था कि जिस तरह से मुझे एक आईपीएल खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है, लोग कहते हैं कि ठीक है कुछ अच्छी पारियां खेल लेता है। यह मेरा छठा आईपीएल शतक है। कभी-कभी मैं खुद को पर्याप्त श्रेय नहीं देता क्योंकि मैंने खुद को पहले से ही बहुत अधिक तनाव में डाल दिया है। मुझे परवाह नहीं है कि कोई बाहर से क्या कहता है। यह उनकी राय है।'

कोहली ने कहा, 'मैं कभी भी पीछे के नंबरों को नहीं देखता। मैंने खुद को पहले से ही इतना तनाव में डाल रखा है। साथी खिलाड़ियों को मैं बता रहा था कि जिस तरह से मुझे एक आईपीएल खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है, लोग कहते हैं कि ठीक है कुछ अच्छी पारियां खेल लेता है। यह मेरा छठा आईपीएल शतक है। कभी-कभी मैं खुद को पर्याप्त श्रेय नहीं देता क्योंकि मैंने खुद को पहले से ही बहुत अधिक तनाव में डाल दिया है। मुझे परवाह नहीं है कि कोई बाहर से क्या कहता है। यह उनकी राय है।'

दिग्गज बल्लेबाज ने आगे कहा, 'जब आप खुद उस स्थिति में होते हैं, तो आप जानते हैं कि क्रिकेट के मैच कैसे जीते जाते हैं। मैंने लंबे समय तक ऐसा किया है, ऐसा नहीं है कि जब मैं खेलता हूं तो मैं अपनी टीम के लिए मैच नहीं जीतता। मुझे स्थिति के अनुसार खेलने पर गर्व है।' कोहली की अक्सर बीच के ओवरों में धीमी गति से रन बनाने के लिए आलोचना की जाती है। उन्होंने कहा कि वह अपनी तकनीक के प्रति सच्चे बने रहना चाहते हैं और फैंसी शॉट खेलने से बचना चाहते हैं।

कोहली ने आगे कहा, 'मैं कभी ऐसा व्यक्ति नहीं रहा जो फैंसी शॉट खेलता हो। हमें साल के 12 महीने खेलना है। मेरे लिए यह फैंसी शॉट खेलने और अपना विकेट फेंकने के बारे में नहीं है। आईपीएल के बाद टेस्ट क्रिकेट आ रहा है, मुझे अपनी तकनीक पर खरा उतरना होगा।'

कोहली ने कहा, क्राउड कमाल का था। फाफ को भी ये बात बताई। ऐसा लगा जैसे यह हमारे लिए घरेलू खेल हो। वे हमारे लिए चीयर कर रहे थे, साथ ही मेरा नाम ले रहे थे। मैंने किसी को भी मुझे फॉलो या मुझसे प्रेरणा लेने के लिए मजबूर नहीं किया है। मैं मैदान पर सिर्फ खुद हूं। मैं मैदान पर सब कुछ बहुत ईमानदारी से करता हूं और लोगों को भी यही लगता है। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं देखना पसंद करता हूं, जब मैं अच्छा करता हूं तो उनके चेहरे पर मुस्कान होती है।

गुरुवार को जीत के साथ, आरसीबी अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई और प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को बढ़ा दिया। वे रविवार को चिन्नास्वामी में अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस से भिड़ेंगे।