Virat Kohli Test Retirement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद विराट कोहली संन्यास ले सकते हैं। कोहली पहली ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और टेस्ट में भी वे संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली सिडनी टेस्ट में आखिरी बार व्हाइट जर्सी में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। हालांकि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाती है तो वह WTC के खिताबी मुकाबले तक संन्यास को टाल सकते हैं।