29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली के वेतन के बराबर है पूरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सालाना सैलेरी

सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को बीसीसीआई हर साल वेतन देती है। जिन खिलाड़ियों को A+ ग्रेड में रखा जाता है, उन्हें सबसे ज्यादा वेतन मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 18 Apr 2021, 4:45 PM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने हाल ही में अपने प्लेयर्स की एक कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है। यह सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट होती है। इसमें खिलाड़ियों को A+ ग्रेड, बी ग्रेड और सी ग्रेड में रखा जाता है। सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को बीसीसीआई हर साल वेतन देती है। जिन खिलाड़ियों को A+ ग्रेड में रखा जाता है, उन्हें सबसे ज्यादा वेतन मिलता है। सबसे कम वेतन सी ग्रेड वाले खिलाड़ियों को मिलता है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने A+ ग्रेड में रखा है।

विराट को मिलता है इतना वेतन
A+ ग्रेड में रखे गए खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना वेतन के तौर पर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा देती है। विराट कोहली के अलावा A+ ग्रेड में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अपने प्लेयर्स को हर साल फीस के तौर पर पैसे देता है। हालांकि पाकिस्तानी की पूरी टीम की फीस के बराबर अकेले विराट कोहली की फीस है।

यह भी पढ़ें— ICC T20 World Cup 2021: बीसीसीआई ने चुने 9 वेन्यू, अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला

जानिए किस ग्रेड वाले प्लेयर को मिलती है कितनी फीस
बता दें कि विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैंं। बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट के मुताकिक कोहली को 7 करोड़ रुपए से ज्यादा मिलते हैं। इसके अलावा वे विज्ञापनों के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। बीसीसीआई ग्रेड ए+ के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए सालान देती है। इसी तरह A ग्रेड वाले प्लेयर्स को 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। ग्रेड-बी वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड सी वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं।

यह भी पढ़ें— काउंटी क्रिकेट में पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने ली हैट्रिक, 17 गेंदो में लिए 5 विकेट

पीसीबी देता है इतनी सैलेरी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानि पीसीबी भी अपने प्लेयर्स को बीसीसीआई की तरह सालाना कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सैलेरी देता है। पीसीबी तीन कैटेगरी में खिलाड़ियों को चुनता है और उसी के अनुसार उन्हें सैलेरी देता है। पीसीबी सबसे ज्यादा सैलेरी ए ग्रेड वाले खिलाड़ियों को देता है। ए ग्रेड में शामिल पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को सालाना 11 लाख पाकिस्‍तानी रुपए (लगभग 5.20 लाख भारतीय रुपए) मिलते हैं। वहीं बी ग्रेड वाले प्लेयर्स को पीसीबी 7.50 लाख पाकिस्‍तानी रुपए (लगभग 3.54 लाख रुपये भारतीय रुपए) देता है। सी ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 5.50 लाख पाकिस्‍तानी रुपए (लगभग 2.60 लाख भारतीय रुपए) मिलते हैं। ऐसे में पीसीबी अपने क्रिकेटर्स को सालाना लगभग 7 करोड़ रुपए से ज्यादा देता है।