
Virat Kohli-Avneet Kaur Viral Post: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2025 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के वजह से चर्चा में है। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। हालांकि दिग्गज बल्लेबाज एक और मामले की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बन गए हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने एक टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की ग्लैमरस फोटो को लाइक की है, जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस मामले पर विराट कोहली ने सफाई दी है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स का दावा है कि विराट कोहली ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो को लाइक की है। कोहली ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए उनके दावे को सही साबित किया। कोहली ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो लाइक की थी, वह एक्ट्रेस के फैन पेज पर पोस्ट की गई है। अब उनके लाइक किए गए पोस्ट के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। इस मामले पर विराट कोहली ने शुक्रवार की शाम को चुप्पी तोड़ी है और असली सच्चाई भी बताई है।
कोहली ने अपने इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट डाला और लिखा, "मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मेरा फीड साफ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूँ कि कोई बेवजह धारणा न बनाई जाए। इस समझने के लिए धन्यवाद."
विराट कोहली के फोटो लाइक करने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन के रुझान आए लगे। हालांकि अब कोहली ने साफ कर दिया है कि उन्होंने जानबुझ कर फोटो लाइक नहीं की थी। विराट कोहली को अपना अगला आईपीएल मुकाबला बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 मई को खेलना है।
Updated on:
2 May 2025, 8:00 PM IST
Published on:
2 May 2025, 7:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.