6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“David Warner पार्टी करते थे, झगड़ा करते थे, हमने टीम से निकाल दिया’, भारतीय दिग्गज का खुलासा

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को लेकर इस बार भारतीय दिग्गज ने बड़ा खुलासा किया है। इस दिग्गज ने कहा कि वॉर्नर के पास बिल्कुल भी अनुशासन नहीं था। जानिए किस दिग्गज ने किया ये बड़ा खुलासा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 7 May 2022, 5:24 PM IST

virender sehwag on revelation about david warner

डेविड वॉर्नर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) को लेकर इस बार दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है। सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि वॉर्नर के खराब व्यवहार से परेशान होकर उन्हें वापस भेज दिया गया था। ये खुलासा शायद इससे पहले कभी किसी ने नहीं किया। सहवाग ने ये बात बोलकर सभी को चौंका दिया।


IPL में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली के लिए किया था डेब्यू

पिछले साल तक IPL में हैदराबाद से वॉर्नर खेलते थे। उससे पहले भी शुरूआत में उन्होंने दिल्ली से खेला था। इस साल फिर से दिल्ली की टीम में वॉर्नर की वापसी हो गई और वो काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग को अपना आइडल वॉर्नर मानते हैं। अपने करियर की शुरूआत में ही वॉर्नर ने ये बात कह दी थी। सहवाग और वॉर्नर ने साथ में काफी बल्लेबाजी भी दिल्ली के लिए की। वॉर्नर ने IPL में अपना डेब्यू साल 2009 में दिल्ली से किया था और उस समय टीम के कप्तान सहवाग थे।

ये भी पढ़ें: बेहद खूबसूरत हैं भारतीय क्रिकेटर Jasprit Bumrah की वाइफ, आप भी कहेंगे ये किसी एक्ट्रेस से कम नहीं


दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान

सहवाग ने वॉर्नर को लेकर कहा कि, "अपनी कप्तानी में मैंने भी कई खिलाड़ियों के ऊपर गुस्सा दिखाया था और उसमें डेविड वॉर्नर भी शामिल थे। शुरूआत में प्रेक्टिस से ज्यादा वो पार्टी किया करते थे। कुछ खिलाड़ियों के साथ उनका झगड़ा भी हो गया था। हमने उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए वापस भेज दिया था। सबक सिखाने के लिए कई बार ये काम करना पड़ता है। वॉर्नर के साथ ये काम करना जरूरी था। हमने वॉर्नर को टीम से बाहर किया और इसके बाद हम मैच भी जीते।"

डेविड वॉर्नर अब क्रिकेट की दुनिया में अपना बहुत बड़ा नाम बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया से खेलते हुए भी कई रिकॉर्ड वो अपने नाम कर चुके हैं। IPL में भी उनका करियर अभी तक शानदार रहा। कप्तान रहते हुए उन्होंने हैदराबाद को IPL की ट्राफी दिलाई थी। हर बार ऑक्शन में वॉर्नर को फ्रेंचाईजी द्वारा अच्छा पैसा दिया जाता है। इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स ने वॉर्नर को तकरीबन 6 करोड़ रूपए में खरीदा है।

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania Backlash में कौन-कौन से मुकाबले होंगे, Roman Reigns-Brock Lesnar कैसे मचाएंगे बवाल