29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rohit Sharma की कप्तानी को लेकर दिग्गज क्रिकेटर का बयान, कहा- कप्तानी छोड़ देनी चाहिए!

रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर इस बार दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रोहित को कप्तानी छोड़ देने की बात कही है। जानिए इस क्रिकेटर ने क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 27 Jun 2022, 8:44 PM IST

virender sehwag on rohit sharma t20 captaincy

रोहित को लेकर बड़ा बयान

दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस बार रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोनी स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में कहा कि रोहित शर्मा को टी-20 की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। रोहित शर्मा इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। एक टेस्ट मैच के बाद वहां पर टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। रोहित को कोरोना भी हो गया और वो शायद पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।


वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान

रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट के कप्तान है। सहवाग ने बड़ा बयान देते हुए कहा, अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट के दिमाग में टी-20 फॉर्मेट के लिए रोहित के अलावा किसी और खिलाड़ी का कप्तानी के नाम है तो उन्हें रिलीव करना चाहिए। इससे रोहित अपना वर्कलोड अच्छे से मैनेज कर पाएंगे। अगर किसी और टी-20 का कप्तान बनाया जाता है तो रोहित को ब्रेक मिलेगा और वो वनडे और टेस्ट फॉर्मेट पर ध्यान दे पाएंगे। अगर बीसीसीआई अपनी पॉलिसी (तीनों फॉर्मेट्स के लिए एक कप्तान) पर चलती है तो इसके लिए रोहित शर्मा से बेहतर कोई नहीं हो सकता। सहवाग ने एक तरह से सही बात कही है। टी-20 में अब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को कप्तान बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेसलर Veer Mahaan ने दो सुपरस्टार्स को एक साथ किया 'अधमरा', मेन इवेंट में हाहाकार

रोहित को कुछ ही महीने पहले तीनों प्रारुपों को कप्तान बनाया गया है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी कई टाइम से रोहित कर रहे हैं। उन्हें कप्तानी का बहुत अनुभव है। टीम इंडिया के लिए भी अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। अब मैनेजमेंट को देखना होगा कि वो रोहित को लेकर आगे क्या फैसला लेंगे। अगर टी-20 से उन्हें आराम मिल जाएगा तो फिर वो वनडे और टेस्ट की कप्तानी आराम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- वाह भुवनेश्वर कुमार वाह, 208 kmph की रफ्तार से गेंद फेंककर किया हैरान, शोएब अख्तर का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड!