सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। सभी टीमों ने अभी से वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी है। IPL 2022 के बाद अब टीम इंडिया के दौरे भी शुरू हो गए है। हर कोई खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह बनाना चाहता है।