6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Virat Kohli की कप्तानी पर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने उठाए सवाल, कहा-खिलाड़ियों का समर्थन नहीं किया

भारतीय टीम के दिग्गज ओपनर वीरेंंद्र सहवाग ने इस बार विराट कोहली की कप्तानी पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसा बयान दिया है जो शायद बहुत लोगों को पसंद नहीं आएगा। जानिए उन्होंने क्या बयान दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 19 May 2022, 10:03 PM IST

virender sehwag took dig at virat kohli captaincy

दिग्गज का बड़ा बयान

कप्तान के रूप में विराट कोहली का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा था। टीम को कई बड़े मौकों पर जीत मिली। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सहवाग ने कहा कि विराट कोहली का रिकॉर्ड अच्छा रहा लेकिन वो सौरभ गांगुली जैसी टीम नहीं बना पाए।

कोहली की कप्तानी में शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली को दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर हैं। कप्तान के रूप में भी कोहली को काफी सफलता मिली। साल 2014 में कोहली को टेस्ट कप्तानी मिली थी। इसके बाद साल 2017 में कोहली सभी फॉर्मेट के कप्तान बन गए थे। विराट कोहली कोई भी ICC ट्राफी नहीं जीत पाए लेकिन उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा। विराट कोहली ने 66 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। 39 में जीत मिली और 16 में हार का सामना टीम को करना पड़ा। 11 टेस्ट मैच कोहली की कप्तानी में ड्रा हुए थे। वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो 95 मैचों में कोहली कप्तान रहे। 65 में जीत मिली और 27 में हार। इसके अलावा 5 मैच टाइ रहे। कोहली 50 मैच में टी-20 कप्तान रहे। 30 मैचों में जीत मिली और 16 में हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- 3 दुर्भाग्यशाली क्रिकेटर जो अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 'गोल्डन डक' का शिकार हुए


वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा?

हीरोज स्पोर्ट्स 18 पर बात करते हुए सहवाग ने कहा कि, सौरव गांगुली ने एक नई टीम बनाई, नए खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन किया। मुझे संदेह है कि शायद ही कोहली ने अपने कार्यकाल में ऐसा किया हो। कोहली की कप्तानी के दौरान 2-3 साल के लिए लगभग हर टेस्ट के बाद टीम को बदलने का चलन था, चाहे वो जीते या हारे। मेरी राय में नंबर-1 कप्तान वो है जो एक टीम बनाता है और अपने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देता है। कोहली ने कुछ खिलाड़ियों का समर्थन किया, कुछ का नहीं किया।