28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हो गया खुलासा: विरुष्का ने पीएम मोदी को इन्विटेशन कार्ड के साथ दिया था ये खास गिफ्ट

पीएम मोदी को शादी के बाद दिल्ली की रिसेप्शन पार्टी के लिए खुद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पीएम आवास पर उन्हें इन्वाइट करने के लिए पहुंचे थे।
2 min read
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Dec 25, 2017

pm modi

नई दिल्ली। सात समंदर पार इटली में जाकर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी मुंबई वाली रिसेप्शन पार्टी में काफी बिज़ी हैं। 11 दिसंबर को इटली में शादी के बाद विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ बर्फीली वादियों में हनीमून मनाने के लिए गए थे। जहां से वापस आने के बाद उन्होंने 21 दिसंबर को दिल्ली के लग्ज़री होटल ताज डिप्लोमैटिक में शादी की पहली रिसेप्शन पार्टी दी थी। विराट कोहली की इस पार्टी में तमाम क्रिकेट जगत के दिग्गज शामिल हुए थे।

लेकिन दिल्ली वाली पार्टी में पीएम मोदी का आगमन सबसे ज़्यादा चर्चाओं में रहा था। पीएम मोदी के स्टेज पर आते ही सभी लोगों की निगाहें कुछ देर के लिए विराट और अनुष्का से हटकर पीएम मोदी पर जाकर ठहर गई थी।

बता दें कि पीएम मोदी को शादी के बाद दिल्ली की रिसेप्शन पार्टी के लिए खुद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पीएम आवास पर उन्हें इन्वाइट करने के लिए पहुंचे थे। पीएम मोदी ने अपने सरकारी आवास पर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद भी दिया था और पार्टी में आने का वादा किया था। विरुष्का की दिल्ली वाली रिसेप्शन पार्टी के इन्विटेशन कार्ड तो आपने देख ही लिए होंगे। लेकिन पीएम मोदी के लिए विरुष्का ने बाकियों से अलग एक खास तरह का गिफ्ट भी दिया था। बता दें कि इन्विटेशन कार्ड के साथ विरुष्का ने पीएम मोदी को एक शानदार डिब्बे में भरवा खजूर भरकर गिफ्ट किया था।

बता दें कि 26 दिसंबर को विरुष्का की दूसरी रिसेप्शन पार्टी मुंबई में है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 26 दिसंबर को होने वाली दूसरी रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही देश के कुछ चुनिंदा बिज़नेसमैन भी विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग