सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के खेल में अब तक से सबसे बेहतरीन और इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में कई रिकॉर्ड बनाए। इनमें से कुछ रिकॉर्ड्स तो ऐसे हैं, जिन्हें आजतक कोई नहीं तोड़ पाया। मास्टर ब्लास्टर ने अपने 24 साल से अधिक के कॅरियर में 200 इंटरनेशनल सेंचुरी, 463 वनडे, और 200 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 34 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया जो आजतक कोई नहीं तोड़ पाया। भारत में तो सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। हालांकि सचिन को अपने इंटरनेशनल कॅरियर में अब भी दो बातों का मलाल है। सचिन ने हाल ही एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।