1970 से लेकर करीब ढाई तीन दशक तक विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज का दबदबा था और इसका कारण उसके तेज गेंदबाज थे। उनका खौफ पूरे विश्व के बल्लेबाजों के सिर चढ़कर बोलता था, लेकिन 1990 के बाद विंडीज के गेंदबाज अपने गौरवमयी विरासत को बरकरार नहीं रख पाए और कर्टली एम्ब्रोस, इयान बिशप (Ian Bishop) और कर्टनी वॉल्श (Curtney Walsh) के बाद के गेंदबाज इस विरासत को बरकरार नहीं रख पाए। इसी कारण पिछले 26 सालों से विंडीज का कोई भी गेंदबाज 200 विकेट नहीं ले पाया है। एम्ब्रोज ने जहां 98 टेस्ट में 405 विकेट लिए थे। उनके बाद कैरीबियाई द्वीप समूह के सिर्फ फिडेल एडवर्ड्स (Fidel Edwards) ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जो 200 विकेट के पास पहुंचे थे। उन्होंने 55 टेस्ट में 165 विकेट लिए थे।