नियम के अनुसार मैच के टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला जाता है और दूसरी पारी के खत्म होने के 10 मिनट के बाद सुपर ओवर शुरू हो जाना चाहिए। मुकाबले में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करती है। सुपर ओवर उसी पिच पर खेला जाता है, जहां पूरा मैच आयोजित होता है। अंपायर्स वहीं खड़े रहते हैं, जहां वह मैच के लास्ट ओवर में खड़े होते हैं।