28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब विराट कोहली ने मैच रेफरी से कहा, प्लीज मुझे बैन मत करना! जानें क्या था वो माजरा

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज खेल रहे है। इस सीरीज में उनके बल्ले से जमकर रन निकल रहे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Sep 2018, 8:22 PM IST

virat

जब विराट कोहली ने मैच रेफरी से कहा, प्लीज मुझे बैन मत करना! जानें क्या था वो माजरा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की गिनती इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के रूप में की जाती है। कोहली दुनिया के सभी देशों में और सभी देशों के खिलाफ रन बनाते हुए अपनी प्रतिभा को साबित कर चुके है। लेकिन कोहली के करियर में एक मौका ऐसा भी आया था, जब उन्होंने मैच रेफरी से कहा कि प्लीज मुझे बैन मत करना। ये वाकया तब का है, जब भारतीय कप्तान कोहली ने क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप में अपने करियर का आगाज ही किया था। उस समय कोहली काफी आक्रमक थे। बात-बात पर उनका बिफरना खेल प्रेमियों के मन में आज भी याद होगा।

साल 2012 का है वाकया-
ये वाकया तब का है, जब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। उस दौरे पर खेले जा रहे एक मैच में फिल्डिंग करते समय विराट कोहली ने कंगारू दर्शकों को मिडल फिंगर दिखाया था। यूं तो यह घटना सामान्य थी। लेकिन एक दिन बाद यह माजरा तब काफी बड़ा हो गया, जब स्थानीय अखबार ने कोहली के इशारा करने की बड़ी सी तस्वीर अपने पहले पन्ने पर प्रकाशित कर दी।

मैच रेफरी ने कमरे में बुलाया-
इसके बाद मैच रेफरी रंजन मदुगले ने कोहली को अपने कमरे में बुलाया। जहां उनसे अपने किए के बारे में पुछताझ की। कोहली तब तक इस घटना को सामान्य समझ रहे थे। लेकिन जब उनके सामने अखबार को दिखाया गया, तो वह डर गए। उन्होंने मैच रेफरी से कहा कि मैं माफी चाहता हूं, प्लीज मुझे बैन मत करना। विराट इस घटना का जिक्र करते हुए विजडन क्रिकेट से कहा कि तब मैं उससे बच निकला। साथ ही कोहली ने यह भी कहा कि मैच रेफरी अच्छे इंसान थे, वह समझ गए कि मैं युवा था और ऐसी चीजें हो जाती हैं।

तब के किए पर हंसता हूं- कोहली
कोहली ने विजडन क्रिकेट से बात करते हुए बताया कि अपने युवावस्था में किए कई व्यवहारों को याद कर अब मैं हंसता हूं। लेकिन मुझे गर्व है कि मैंने अपना तरीका नहीं बदला। बताते चले कि कोहली फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में खेल रहे है। यहां उनका बल्ला जमकर रन उगल रहा है। हालांकि उनकी कप्तानी में सीरीज जीतने की कोशिश हार चुकी है।