29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अनुष्का को देख विराट विराट चिल्लाने लगे फैंस, फिर दिया ये मज़ेदार जवाब

फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन करने गई अनुष्का के सामने फैंस विराट विराट चिल्लाने लगे। इस पर अनुषक ने अभी बड़े ही मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया और भीड़ को चुप करा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 5 Sep 2018, 4:02 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं। स्टेडियम में जब भी विराट आते हैं फैंस जोर जोर से उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम चिल्लाने लगते हैं। लेकिन इस बार कुछ उल्टा हुआ अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन करने गई अनुष्का के सामने फैंस विराट विराट चिल्लाने लगे। इस पर अनुषक ने अभी बड़े ही मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया और भीड़ को चुप करा दिया।

जब अनुष्का के सामने फैंस ने चिलाय विराट-विराट
जी हां! अनुष्का शर्मा इन दिनों वरुण धवन के साथ आने वाली फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में जब अनुष्का जयपुर की विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पहुंची तो वहां मौजूद स्टूडेंट्स कोहली के नाम के नारे लगाने लगे। इस पर अनुष्का ने मुस्कुराते हुए कहा, 'जी हां सबको उनसे प्रेम है, मुझे भी है। सबको उनकी याद आ रही है, मुझे भी आ रही है।' अनुष्का का ये मजेदार जवाब सुन भीड़ शांत हो गई। वैसे विराट के फैंस की बात की जाए तो उनके लिए ये सप्ताह अच्छा नहीं रहा। इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को जीत कर भारत सीरीज बराबर कर सकती थी लेकिन ख़राब बल्लेबाजी के चलते उन्हें मैच गवाना पड़ा और मैच के साथ साथ भारत सीरीज भी हार गया।

कुक का आखिरी मैच होगा
भारत इस सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच लंदन के ओवल मैदान में खेलेगा ये मैच भारत के लिए मात्र औपचारिकता होगी लेकिन इंग्लैंड के लिए ये मैच बेहद खास होगा। ये मैच इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का आखिरी मैच होगा। कुक इंग्लैंड के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 10000 से ज्यादा रन बनाए हैं।