
श्रीलंका के मौजूदा कप्तान कुसल मेंडिस के बयान पर भड़के लोग।
वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ पर सवार भारत ने दक्षिण अफ्रीका 243 रनों से हराकर लगातार 8वीं जीत दर्ज की है। इसी मैच में विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर 49वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रेकॉर्ड की बराबरी की है। जिसके बाद उन्हें बधाई देने की होड़ लगी है, लेकिन श्रीलंका के मौजूदा कप्तान कुसल मेंडिस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसको लेकर विराट कोहली के फैंस भड़क गए हैं। दरअसल, उनसे बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले रिपोर्टर ने विराट कोहली को 49वें शतक पर बधाई देने को लेकर एक सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं विराट कोहली को बधाई क्यों दूं?
श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच से पहले जब एक रिपोर्टर ने कुसल मेंडिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया कि विराट कोहली ने 49वां वनडे शतक जड़ा है। क्या आप उनको अपना बधाई संदेश देना चाहेंगे? इस पर कुसल मेंडिस ने चौंकाते हुए कहा कि मैं उसे क्यों बधाई दूंगा। हालांकि कुसल मेंडिस ने ये जवाब हंसते हुए दिया था, लेकिन उनका ये जवाब फैंस को कतई पसंद नहीं आया है। लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डंस की धीमी पिच पर जहां बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हो रही थी। वहीं, विराट कोहली के बल्ले से 49वां शतक निकला है। इसलिए ये शतक और भी ज्यादा खास हो गया है। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की थी। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और भारत ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका 83 रनों पर ही सिमट गई।
Published on:
6 Nov 2023, 3:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.