1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI vs IND 1st Test: आज गेंदबाज बरपाएंगे कहर या फिर बल्लेबाज रहेंगे हावी, पढ़ें विंडसर पार्क की पिच रिपोर्ट

WI vs IND 1st Test Windsor Park Pitch Report : वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम आज 12 जुलाई शाम 7.30 बजे डोमिनिका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। मैच से पहले जानते हैं कि विंडसर पार्क डोमिनिका की पिच पर गेंदबाज का कहर देखने को मिलेगा या फिर बल्लेबाज जमकर रन बरसाएंगे?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Jul 2023, 4:06 PM IST

wi-vs-ind-windsor-park-pitch-report-india-vs-west-indies-1st-test.jpg

आज गेंदबाज बरपाएंगे कहर या फिर बल्लेबाज रहेंगे हावी, जानें विंडसर पार्क की पिच रिपोर्ट।

WI vs IND 1st Test Windsor Park Pitch Report : वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम आज 12 जुलाई शाम 7.30 बजे डोमिनिका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चरण के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये टेस्‍ट सीरीज बेहद ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में मेजबान वेस्टइंडीज और मेहमान भारतीय टीम जीत से आगाज करने के इरादे से उतरेंगी। दोनों ही टीम में आज बड़े बदलाव की संभावना है। मैच से पहले जानते हैं कि विंडसर पार्क डोमिनिका की पिच पर गेंदबाज का कहर देखने को मिलेगा या फिर बल्लेबाज जमकर रन बरसाएंगे?


विंडसर पार्क की पिच की रिपोर्ट के बारे में बात करें तो यह पिच दोनों टीमों को समान मदद मिलेगी। यहां टॉस जीतने वाली टीम ने सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजी की है। इस पिच पर गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए ही मदद मौजूद है। ऐसे में भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहले टेस्ट में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद है।

भारत और वेस्टइंडीज का हेड टू हेड रिकॉर्ड

टेस्ट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कुल 98 टेस्‍ट खेले हैं। भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की है तो वेस्टइंडीज ने 30 मैच जीते हैं। जबकि 46 टेस्‍ट ड्रा हुए हैं। रिकॉर्ड में भले ही वेस्‍टइंडीज की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है, लेकिन भारत के पास भी इस बार बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत/ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्रैग ब्रैथवेट, टैगेनारिन चंद्रपॉल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अल्थेनेज़, जोशुआ दा सिल्वा, जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवाल, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच और शैनन गेब्रियल।