
रहाणे का ख़राब फॉर्म भारतीय टीम और चयनकर्ताओ के लिए चर्चा का विषय है। श्रीलंका के खिलाफ रहाणे ने अब तक 3 परियों में मात्र 23 रन ही बनाए है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का आखिरी मुकाबला दिल्ली में है। रहाणे का फॉर्म फ़िरोज़शाह कोटला में अच्छा रहा है। साल 2015 में जब दक्षिण अफ्रीका टीम भारत दौरे पर आई थी रहाणे ने यहाँ दोनों परियों में शतक लगाया थे

अजिंक्य रहाणे के पिछले साल के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 10 टेस्ट मैच खेलकर 54.41 के औसत से 653 रन बनाए थे. इसमें 2 शतक और 2 अर्धशतकीय शामिल है।

रहाणे का प्रदर्शन भारत के मुकाबले विदेशी पिच में ज्यादा अच्छा रहा है। रहाणे ने विदेशी पिचों में 40 परियों में 53.44 के औसत से1817 रन बनाए है, जिसमे 6 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है।

वही भारतीय पिचों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। भारतीय पिचों में रहाणे ने 31 परियों में 35.89 के औसत से 998 रन बनाये है, जिसमे 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है।