लॉरा वॉल्वार्ट की पारी हुई बेकार -
सुपरनोवास से मिले 166 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए वेलोसिटी की शुरुआत सही नहीं रही। पावर प्ले में ही टीम ने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। शेफाली वर्मा 15, यष्टिका भाटिया 13 और किरण नवगिरे बिना खाता खोले ही आउट हो गई। लेकिन एक छोर पर लॉरा वॉल्वार्ट बनी रही। वेलोसिटी की तरफ से उन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत न दिला सकी। लॉरा ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 3 छ'क्के लगाए। इसके अलावा वेलोसिटी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। और सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आखिरी ओवर अनुभवी सोफिया एजसटोन को दिया, उन्होंने इस ओवर में मात्र 13 रन ही खर्चे और अपनी टीम को 4 रनों से जीत दिला दी।