Women's T20 World Cup 2024 Live Streaming: आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज आज गुरुवार 3 अक्टूबर को डबल हेडर के साथ होगा। उद्घाटन मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट पहले बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन बिगड़े राजनीतिक हालात के कारण टूर्नामेंट यूएई स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश ही मेजबान रहेगा। खास बात यह है कि स्कॉटलैंड की टीम पहली बार आईसीसी विश्व कप में शिरकत कर रही है। वहीं, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शाम 7.30 बजे से डबल हेडर का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज कल 4 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी।