30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिलीप साहब ने बनाया था क्रिकेटर यशपाल शर्मा का कॅरियर, बने थे 1983 वर्ल्ड कप के हीरो

क्रिकेटर यशपाल शर्मा ने खुद एक इंटव्यू में खुलासा किया था कि अभिनेता दिलीप कुमार ने उनका क्रिकेट कॅरियर बनाया था। इसके बाद वह 1983 वर्ल्ड कप के हीरो बने थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 7 Jul 2021, 9:18 PM IST

dilip_kumar_3.jpg

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता रहे दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिलीप कुमार ने एक भारतीय क्रिकेटर का कॅरियर बनाया जो साल 1983 में भारत को वर्ल्ड कप जीताने वाली टीम का हिस्सा थे। इस बात का खुलासा टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma) ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

यह खबर भी पढ़ें:-जिस दोस्त ने सीखा 'हेलीकॉप्टर शॉट' उसकी जान बचाने के लिए धोनी ने भेज दिया था हेलीकॉप्टर

दिलीप कुमार ने बनाया था यशपाल का कॅरियर
बहुत कम लोग ही जानते हैं कि यशपाल शर्मा के क्रिकेट कॅरियर में दिलीप कुमार का बड़ा हाथ रहा है। इस बात का खुलासा खुद यशपाल ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। यशपाल ने बताया कहा था कि मेरे जिंदा रहने तक मेरे एक ही फेवरिट एक्टर रहेंगे और आप लोग उन्हें दिलीप कुमार के नाम से पहचानते हैं। लेकिन मैं उन्हें यूसुफ भाई कहकर बुलाता हूं। अगर क्रिकेट में मेरा कॅरियर बनाने वाला कोई शख्स है तो वो यूसुफ भाई हैं। दरअसल, एक बार एक रणजी मैच में दिलीप साहब ने यशपाल शर्मा को बल्लेबाजी करते हुए देख लिया था। तभी उन्होंने कहा था कि तुम बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हो, मैंने तुम्हारे लिए बीसीसीआई से बात कर ली है।

लंबी बीमारी के कारण निधन
बुधवार को 98 वर्षीय दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। फिल्म जगत में उन्हें लोग ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से जानते हैं। दिलीप साहब (Dilip Kumar) पिछले मंगलवार से हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया, ‘लंबी बीमारी के कारण सुबह साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया।’

यह खबर भी पढ़ें:—सहवाग का खुलासा, महेंद्र सिंह धोनी ने बचाया था विराट कोहली का कॅरियर

सुपुर्द-ए-खाक होंगे दिलीप कुमार
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अस्पताल से दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया है। यहां दिग्गज अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए कई हस्तियां पहुंची। बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत की तमाम हस्तियां हैरान और दुखी हैं।