12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WCL 2026 Semifinal Scenario: टॉप-4 से भी बाहर हुई युवराज सिंह एंड कंपनी, लेकिन भारत अब भी बना सकता सेमीफाइनल में जगह, समझें गणित

WCL 2026 Semifinal Scenario: वर्ल्‍ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में रविवार रात इंडिया चैंपियंस को बांग्‍लादेश चैंपियंस के हाथों 3 रन से करीबी हार मिली है। इस हार के साथ ही युवराज सिंह एंड कंपनी पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर हो गई है। हालांकि वह भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। आइये आपको भी इसका पूरा गणित बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 12, 2026

WCL 2026 Semifinal Scenario, Yuvraj Singh,

युवराज सिंह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Cricketracker)

World Championship of Legends 2026 Semifinal Scenario: रविवार रात जब भारत बनाम वेस्‍टइंडीज का तीसरा टी20 मुकाबला देख रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर वर्ल्‍ड चैंपियनशिप लेजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस और बांग्‍लादेश चैंपियंस के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें बांग्‍लादेश की टीम ने महज 3 रन के करीबी अंतर से रोमांचक जीत दर्ज की है। शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। इसके जवाब में युवराज सिंह एंड कंपनी 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। इस हार के बाद भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर हो गई है। हालांकि अब भी उसके पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। अब वह कैसे नॉकआउट में पहुंच सकती है? आइये आपको भी बताते हैं।

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण

WCL 2026 की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि इंग्‍लैंड दूसरे, ऑस्‍ट्रेलिया तीसरे और वेस्‍टइंडीज चौथे पायदान पर है, इन तीनों के चार-चार अंक हैं। वहीं भारतीय टीम चार मैचों में एक जीत और दो अंक के साथ पांचवें पायदान पर है। अब भारत का आखिरी मुकाबला वेस्‍टइंडीज से है। भारत अगर विंडीज को हरा देता है, तो वह चार अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगा, क्‍योंकि भारत का नेट रन रेट वेस्‍टइंडीज से बेहतर है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026: अंक तालिका

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1साउथ अफ्रीका चैंपियंस (SACH)33006+2.760
2इंग्लैंड चैंपियंस (ENGCH)32104+0.374
3ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस (AUSCH)42204-0.144
4वेस्टइंडीज चैंपियंस (WICH)42204-1.132
5इंडिया चैंपियंस (INDCH)41302+0.124
6बांग्लादेश चैंपियंस (BANCH)41302-1.051

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
1रोनी तालुकदार4418947.25152.421610
2एबी डिविलियर्स3318190.50223.461016
3रिचर्ड लेवी3317357.67216.251015
4डी'आर्सी शॉर्ट4416541.25232.391117
5रवि बोपारा3316080.00172.041012
6चाडविक वॉल्टन4413745.67163.10811
7रॉबिन उथप्पा3312341.00251.02911
8क्रिस गेल4412030.00196.72119
9महमूदुल्लाह4411939.67191.94511
10डेविड वॉर्नर3311538.33141.98126

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकगेंदबाजमैचओवरविकेटऔसतरन4 विकेट
1पीयूष चावला415.2715.141060
2एनामुल हक जूनियर412.0714.00981
3फवाद अहमद415.0719.431360
4धवल कुलकर्णी312.0717.431221
5इमरान ताहिर312.0612.50750
6बेन हिल्फेनहॉस415.4621.001260
7अबू जाएद415.0625.331520
8समित पटेल310.0514.20711
9रयान साइडबॉटम310.0516.80840
10रयाद एमरिट415.0526.401320