29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup से ऐन पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये स्‍टार खिलाड़ी

World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्‍व कप 2023 का आगाज होने से ऐन पहले बड़ा झटका लगा है। खिलाडि़यों की चोट से जूझ रही कंगारू टीम का एक और अहम खिलाड़ी चोटिल होकर वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वॉड से बाहर हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Sep 2023, 3:41 PM IST

world-cup-2023-ashton-agar-ruled-out-of-world-cup-tanveer-sangha-as-potential-replacement-australian-team-squad.jpg

World Cup से ऐन पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये स्‍टार खिलाड़ी।

World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्‍व कप 2023 का आगाज होने से ऐन पहले बड़ा झटका लगा है। खिलाडि़यों की चोट से जूझ रही कंगारू टीम का एक और अहम खिलाड़ी चोटिल होकर वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वॉड से बाहर हो गया है। ऑस्‍ट्रेलिया के सलामी बल्‍लेबाज ट्रेविस हैड पहले ही चोट के कारण विश्‍व कप कुछ शुरुआती मैचों से बाहर हो चुके हैं, उनकी जगह मिचेल मार्श को सलामी बल्‍लेबाज के रूप में खिलाया जा रहा है। वहीं, अब बाएं हाथ के स्‍टार स्पिनर एस्टन एगर भी चोट के चलते विश्‍व कप से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्‍लेसमेंट के तौर पर भारतीय मूल के लेग स्पिन गेंदबाज तनवीर संगा को टीम स्‍क्‍वॉड में शामिल किया जा सकता है।


दरअसल, फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एस्टन एगर काफ इंजरी हुई है। इस कारण वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। ज्ञात हो कि पिछले दिनों वह चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज भी नहीं खेल सके थे। हालांकि एगर अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का एक मैच खेले थे, लेकिन पिता बनने की खबर मिलते ही वह घर लौट गए और भारत के खिलाफ भी सीरीज नहीं खेल सके। अब उनके फिर से चोटिल होने की खबर है।

कल घोषित होगी फाइनल स्‍क्‍वॉड

जानकारी मिल रही है कि ऑस्‍ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट 29 सितंबर को वर्ल्ड कप के लिए फाइनल स्‍क्‍वॉड घोषित कर सकता है। इसमें मार्नस लैबुशेन और मैथ्यू शाॅर्ट को भी जगह मिलने की उम्‍मीद है। वेड के स्‍थान लैबुशेन को टीम में शामिल किया जा सकता है, जिन्‍होंने साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारत से होगा पहला मुकाबला

बता दें कि भारत में खेले जाने वाले वर्ल्‍ड कप के लिए लगभग सभी टीम पहुंच चुकी हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम वनडे सीरीज के लिए पहले ही भारत में है। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ 8 अक्‍टूबर को खेलने उतरेगी।