30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, कुशल मेंडिस बने जैम्‍पा का शिकार

वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मैच आज ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका शुरुआत बेहद शानदार रही। फिलहाल श्रीलंका का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 165 रन है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Oct 2023, 4:22 PM IST

aus-vs-sl-match-update.jpg

श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को विकेट के लिए तरसाया।

वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मैच आज ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत काफी शानदार रही, उसने बिना कोई विकेट गंवाए 100 का स्‍कोर पार कर लिया था। इसके बाद उसको नियमित अंतराल पर तीन झटके लगे। फिलहाल श्रीलंका का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 165 रन है।


श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और शानदार शुरुआत भी की है। श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 125 रन बना लिए थे। इसी बीच ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। सलामी बल्‍लेबाज पथुम निसांका 67 गेंद पर 61 रन बनाकर वॉर्नर को कैच थमा बैठे। इसके बाद श्रीलंका को दूसरा झटका कुशल परेरा के रूप में लगा। फिर एडम जैम्‍पा ने कुशल मेंडिस का विकेट लेकर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। फिलहाल श्रीलंका का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन है।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका हेड-टू-हेड रेकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के हेड-टू-हेड रेकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों के बीच कुल 102 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 63 मैच ऑस्‍ट्रेलिया ने अपने नाम किए हैं तो श्रीलंका ने 35 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। वहीं, न्यूट्रल वेन्यू पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच अभी 11 वनडे खेले गए हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 8 तो श्रीलंका ने 2 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक ऑस्‍ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है।