30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर अश्विन ने एक ही जगह पर खड़े होकर देखी भारत की बल्लेबाजी, मैच के बाद खोला राज

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत के साथ आगाज किया है। इस मैच में भारतीय बल्‍लेबाजी के दौरान आर अश्विन एक ही जगह पर खड़े नजर आए। उन्होंने मैच के बाद खुद इस बात का खुलासा किया कि आखिरी उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Oct 2023, 1:09 PM IST

ravichandran-ashwin.jpg

आर अश्विन ने एक ही जगह पर खड़े होकर देखी भारत की बल्लेबाजी, मैच के बाद खोला राज

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत के साथ आगाज किया है। भारतीय टीम ने महज 200 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए सिर्फ दो रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद चेज मास्‍टर विराट कोहली ने केएल राहुल साथ शानदार साझेदारी की और भारत को जीत दिलाई। इस मैच में भारतीय बल्‍लेबाजी के दौरान आर अश्विन एक ही जगह पर खड़े नजर आए। उन्होंने मैच के बाद खुद इस बात का खुलासा किया कि आखिरी उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया?


ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद आर अश्विन ने कहा कि विराट कोहली का कैच हवा में देखते ही वह ड्रेसिंग रूम से बाहर भागे। वह सोच रहे थे कि तभी जागें, जब यह सब खत्म हो जाए। फिर भीड़ का शोर सुन वह ड्रेसिंग रूम में वापस लौटे। इसके बाद पूरा मैच उसी जगह खड़े होकर देखा। अब मेरे पैर दर्द दे रहे हैं।

मिचेल मार्श ने टपकाया कोहली का कैच

टीम इंडिया के तीन विकेट महज दो रन पर गिर चुके थे। टीम का स्‍कोर जब 20 रन था तो उसी दौरान मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोहली बाल-बाल आउट होते बचे। उन्होंने हवा में शॉट मारा, लेकिन मिचेल मार्श ने उनका कैच छोड़ दिया। उस दौरान कोहली सिर्फ 12 रन के निजी स्‍कोर पर खेल रहे थे। अगर उस दौरान कोहली आउट हुए होते तो मैच का रिजल्‍ट कुछ और हो सकता था।

यह भी पढ़ें :सहवाग ने अनोखे अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ, बोले- जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां...

'ऑस्ट्रेलिया को 20 रन के अंदर समेटना था'

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा कि गेंदबाजी के बाद उन्‍हें आइस बाथ लेनी पड़ी। वह जब खाना खा रहे थे तो अंपायर मैदान में पहुंच चुके थे। इसी बीच ईशान किशन का विकेट गिरा, फिर दो विकेट और निकल गए। वहीं, जब कोहली ने हवा में शॉट खेला तो मैं सोच रहा था कि ये आखिर हो क्‍या रहा है? मैंने सोचा कि हमें ऑस्ट्रेलिया को 20 रन के अंदर ही समेटना चाहिए था। कैच छूटने पर मैं वापस ड्रेसिंग रूम लौटा।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली को मिला गोल्ड मेडल, जबकि मैन ऑफ द मैच थे केएल राहुल, जानें क्यों