3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs BAN: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पाकिस्तान की टीम में हुए ये 3 बड़े बदलाव

PAK vs BAN Match Update: वर्ल्ड कप 2023 में आज कोलकाता के ईडन गार्डंस में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Oct 2023, 1:41 PM IST

pak-vs-ban-toss.jpg

PAK vs BAN: पाक के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी।

PAK vs BAN Match Update: वर्ल्ड कप 2023 का 31 वां मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डंस स्‍टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्‍तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। बाबर आजम ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्‍होंने बताया कि पाकिस्‍तान की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। इमाम-उल-हक, शादाब खान और नवाज को बाहर किया गया है तो उनकी जगह फखर जमान, आगा सलमान और उसामा मीर को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।


पाकिस्तान और बांग्लादेश के वनडे में हेड-टू-हेड रेकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 38 मैच खेले गए हैं। इनमें से पाकिस्तान की टीम ने 33 मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो बांग्लादेश की टीम सिर्फ 5 मैचों में सफलता मिल सकी है। वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक वर्ल्ड कप में 2 मैच खेले गए हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता है।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

बांग्‍लादेश की प्‍लेइंग इलेवन

लिट्टन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।