4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup 2023 का खिताब भारत नहीं, ये देश जीतेगा, अश्विन की भविष्‍यवाणी ने चौंकाया

ICC World Cup 2023 : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब दो महीने से भी कम समय है। इसी बीच भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनकी ये भविष्‍यवाणी भारतीय फैंस को नागंवार गुजर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Aug 2023, 3:33 PM IST

world-cup-2023-ravichandran-ashwin-prediction-favourite-australia-cricket-team-to-win-odi-world-cup.jpg

World Cup 2023 का खिताब भारत नहीं, ये देश जीतेगा, अश्विन की भविष्‍यवाणी ने चौंकाया।

ICC World Cup 2023 : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब दो महीने से भी कम समय है। विश्व कप का शेड्यूल अब बदलाव के साथ फाइनल हो चुका है। वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले सभी देश भी अपनी-अपनी टीमों का ऐलान भी जल्‍द कर देंगे। इसी बीच भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीतने वाले देश का नाम बताया है, जो शायद ही किसी भारतीय फैंस को पसंद आए। आइये जानते हैं अश्विन इस बार वर्ल्‍ड कप जीतने का प्रबल दावेदार कौन लगता है?


रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्‍ड कप 2023 को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार है। इतना ही नहीं अश्विन ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट दिख रही है।

ऑस्ट्रेलिया टीम पावर हाउस के समान

अश्विन ने कहा कि मुझे पता है कि कुछ देशों के बहुत सारे लोग भारतीय टीम को विश्‍व कप जीतने का सबसे बड़ा दावेदार बता रहे हैं। अश्विन ने आगे कहा कि वह सिर्फ इसलिए ऐसा कह रहे हैं कि उनके ऊपर से प्रेशर कम हो और हम पर प्रेशर बढ़े। उन्‍होंने कहा कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए फेवरेट हो सकती है, लेकिन ऑस्ट्रेलियन टीम पावर हाउस के समान है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली का ये खास रेकॉर्ड तोड़ सकते हैं तिलक वर्मा, बस करना होगा ये काम

विश्‍व कप में लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर सकती है ऑस्ट्रेलियन टीम

अश्विन ने कहा कि मैं मानता हूं कि वर्ल्‍ड में क्रिकेट का लैंड स्केप बदल गया है। पहले विंडीज पावर हाउस हुआ करता था, इसके बाद हमने 1983 में पहला विश्‍व कप जीता और 1987 में भी हम जीत के करीब पहुंचे। लेकिन, वर्ल्ड कप 1987 के बाद से ऑस्ट्रेलियन टीम का दबदबा रहा है। कंगारू टीम वर्ल्‍ड कीसबसे अच्छी टीम बन गई है और वह इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

यह भी पढ़ें : चौथे टी20 के लिए मियामी पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों ने की मस्ती